फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच सुष्मिता ने शेयर की ये तस्वीर, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए रोहमन

Thu, 22 Aug 2019 09:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता बेहद एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सुष्मिता ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिस पर रोहमन कमेंट किए बिना रह नहीं पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
तस्वीर में सुष्मिता व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो साबित कर रही हैं कि आखिर उन्हें डीवा क्यों कहा जाता है। सुष्मिता की इस तस्वीर पर रोहमन ने लिखा- 'आई लव यू।' 
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता और रोहमन के जल्द शादी की चर्चा है। वोग (Vogue) मैगजीन ने खुलासा किया कि यह कपल इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रोहमन ने सुष्मिता से सवाल किया और उन्होंने हां में जवाब दिया। रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर स्वीकार किया।

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने कुछ दिन अपने और रोहमन की लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। सुष्मिता ने बताया था कि उनकी और रोहमन की मुलाकात फैशन शो में नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि रोहमन ने उन्हें सीधे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। 

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे रणदीप हुड्डा, 3 साल तक चला था सुष्मिता सेन से अफेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
कुछ दिन पहले रोहमन और सुष्मिता की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में रोहमन सुष्मिता को किस करते हुए नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराने की एक और वजह ये है। आई लव यू रोहमन शॉल'। वहीं रोहमन ने भी ये फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे उसके डिंपल से प्यार है। आई लव यू सुष्मिता सेन।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें