फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: रितेश के शो में हिस्सा लेकर सारा की खुशी का ठिकाना नहीं, गिनतियां गिनकर कर रहीं इंतजार

Sat, 03 Sep 2022 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रितेश देशमुख-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान की लाडली बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सारा ने अपना एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, सारा अली खान जल्द ही रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में शिरकत करती नजर आएंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। इसमें वह शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो कलर का चश्मा पहना हुआ है। वह वन, टू, थ्री गिनते हुए इशारे-इशारे में शो के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
इस वीडियो के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'वन, टू, थ्री। आपके लिए यह समय है जाइए और देखिए। मैं हूं कोर्टरूम में और वह भी फ्री।' आपको बता दें कि ये सभी बातें सारा अली खान ने रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में जाने के लिए कही हैं। सारा अली खान के इस एपिसोड को आप अमेजन प्राइम के मिनी टीवी पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले सारा एक पोस्ट और साझा कर चुकी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं निर्दोष हूं और मैं यह साबित करूंगी।' इसी के साथ ही सारा ने लिखा, 'कोर्ट में नॉक-नॉक करके एंट्री तो हो गई है। अब बस आंख मार के एक्सिट भी हो जाए। हां हूं मैं गलत, लेकिन हाय चकाचक-चकाचक भी हूं।' कॉमेडी शो 'केस तो बनता है' में सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला और रितेश देशमुख सेलेब्स की खूब खिंचाई करते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सारा इन सवालों का किस अंदाज में जवाब देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें