लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त बिता रही हैं। सुष्मिता पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के साथ बिताए हुए पल कैमरे में कैद करती हैं और उन्हें फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी लव स्टोरी जग जाहिर कर दी है।