फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर बैठे देखिए ये पांच कॉमेडी फिल्में, पेट पकड़कर हंसने को हो जाएंगे मजबूर

Wed, 20 May 2020 07:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडी फिल्में - फोटो : Twitter

सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों का दर्शक वर्ग ज्यादा है। इस साल भी कई कॉमेडी फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं, हालांकि लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की रिलीज टल गई है। आजकल बॉलीवुड के बड़े सितारे भी बतौर कॉमेडी एक्टर काम करने लगे हैं। यहां हम आपको उन जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये फिल्में कॉमेडी कल्ट मानी जाती हैं। लॉकडाउन में आप इन फिल्मों को देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में जिसे कई बार देखने के बाद भी आपका मन नहीं भरेगा।

विज्ञापन

2 of 6
वेलकम (2007) - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम 

वेलकम फिल्म 2007 में आई थी, इस फिल्म में अक्षय कुमार ने राजीव का किरदार निभाया था। जोकि अपने प्यार संजना (कटरीना कैफ) को पाने के लिए उसके गुंडे भाईयों (अनिल कपूर और नाना पाटेकर) के साथ जो खेल खेलता है वो काफी मजेदार होता है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी थी। खासकर परेश रावल का तो कोई जवाब नहीं था। 

विज्ञापन

3 of 6
हेरा फेरी - फोटो : Twitter

हेराफेरी

साल 2000 में आई प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी को अपने दौर की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म कहना गलत नहीं होगा। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में तीनों ही किरदार किसी भी तरीके से जल्द से जल्द पैसा कमाना चाहते हैं। बाबू भैया बने परेश रावल ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था।

4 of 6
फिल्म हंगामा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हंगामा

साल 2003 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' आज भी लोगों को हंसाने के लिए काफी है। कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुके निर्देशक प्रियदर्शन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। रिलीज के 17 साल बाद भी लोग इस फिल्म को नहीं भूल पाए हैं। हंगामा में परेश रावल, आफताब शिवदासानी, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, अक्षय खन्ना और रिमी सेन जैसे सितारे थे।
विज्ञापन

5 of 6
भागम भाग - फोटो : Twitter

भागम भाग

भागम भाग साल 2006 में रिलीज हुई ऐसी कॉमेडी फिल्म थी जिसे देखने के बाद दर्शक लोटपोट हो गए थे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन और निर्माण सुनील शेट्टी ने किया था। इस फिल्म में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। ये तीनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ दिखे थे। इनके अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान भी थे। फिल्म की कॉमेडी खूब पसंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ढोल - फोटो : Twitter

ढोल

ढोल 2007 में रिलीज हुआ मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में राजपाल यादव की एक्टिंग से फैंस काफी प्रभावित हुए थे। राजपाल यादव बॉलीवुड में 'हंगामा', 'चुप-चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल' और 'वक्त' जैसी फिल्मों में शानदार कॉमेडी के लिए याद किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें