फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Modi Sushmita Sen: सुष्मिता को अर्द्धांगिनी बताने के 42 मिनट बाद ललित मोदी बोले- अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं

Thu, 14 Jul 2022 08:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
देश की पहली मिस यूनिवर्स, बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पूर्व अध्यक्ष और कमिश्नर ललित मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जानकारी खुद ललित मोदी ने ट्विटर पर दी। साथ ही, सुष्मिता सेन के उनके साथ फोटो भी साझा किए। ललित मोदी ने पहला ट्वीट शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किया, जिसमें सुष्मिता सेन को 'माय बेटरहाफ' बताया। जिसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने शादी कर ली है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, ''साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।'' बता दें कि सुष्मिता, रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को डेट कर रही हैं।  दरअसल, सुष्मिता 3 बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन कभी बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। नई तस्वीर में वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा है कि उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ नए जीवन की शुरुआत की है। सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने पार्टनर इन क्राइम और 'माई लव' कहकर संबोधित किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल को ढाई साल तक डेट किया है। रोहमन और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मिता जहां 46 साल की हैं। वहीं, रोहमन 30 साल के हैं। दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ भी बेहतरीन बॉन्डिंग है। सिर्फ इतना ही नहीं वह खुद को दोनों का पिता बताते रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें