फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita-Lalit Modi: सुष्मिता को पसंद आई ललित मोदी की 'आई लव यू' पोस्ट, यूजर्स बोले- भाई डूब गए प्यार में...

Fri, 05 Aug 2022 01:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन और ललित मोदी - फोटो : Twitter @LalitKModi
बिजनेसमैन ललित मोदी ने कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग तस्वीरें शेयर कर दुनिया के सामने उन्हें अपना बेटरहाफ बताया था। लेकिन सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के साथ कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ललित मोदी को ट्रोल कर, उनसे कई तरह के सवाल पूछ रहे थे। वहीं अब आखिरकार सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के 'आई लव यू' पोस्ट पर रिएक्ट किया है।  
विज्ञापन

2 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता को पसंद आई ललित माेदी की पोस्ट
दरअसल, शुक्रवार को ललित मोदी ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बड़े-बड़े अक्षरों में 'और मैंने कहा मैं तुमसे प्यार करता हूं (एंड आई सेड, आई लव यू)' लिखा हुआ है। पोस्ट सामने आते ही नेटिजन्स ललित मोदी से तरह-तरह के सवाल करने लगे। लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका तब मचा जब सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के पोस्ट को लाइक किया।  

विज्ञापन

3 of 4
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स बोले...
एक यूजर ने ललित मोदी की पोस्ट कर कमेंट कर पूछा, 'सुष्मिता मैडम कहां हैं सर?' अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इन सबके बावजूद वो अपनी डीपी और बायो में आपकी फोटो या नाम नहीं लगाएंगी।' वहीं एक नेटिजन ने कमेंट किया, 'भाई डूब गए हैं प्यार में।' एक ने डिमांड करते हुए ललित मोदी की पोस्ट पर लिखा, 'डीपी में तिरंगा लगाओ।'
 
विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने कैप्शन में क्या लिखा?
दरअसल, ललित मोदी ने पोस्ट शेयर कर स्विट्जरलैंड के गस्ताद के एक होटल की तारीफ की है। बिजनेसमैने ने लिखा, "गस्ताद का सबसे खूबसूरत होटल और स्पा - यहां कुछ तस्वीरें हैं जिनका आनंद लिया जा सकता है। "और मैंने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं! (एंड आई सेड, आई लव यू)" वाला नियॉन साइन लॉबी में लगा हुआ है।" 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें