आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का ट्वीट गुरुवार को इंटरनेट पर वायरल होने लगा। दरअसल, ललित ने इस ट्वीट में सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई फोटोज पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस को अपना बेटर हॉफ बता दिया। उनके इस ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर कयास लगाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि 42 मिनट बाद उन्हें सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी कि अभी दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। ललित मोदी ने बताया कि दोनों अभी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी भी करेंगे। इस बीच आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिजनेसमैन को डेट किया और आगे चलकर उनसे शादी भी की।