ललित मोदी और प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
6. आईपीएल का भी किया जिक्र
ललित मोदी बोले- मैं आपको कुछ नहीं बताऊंगा। आप मुझे बताओ कि हमारे खूबसूरत देश में कोई ऐसा व्यक्ति हो, उसने वह सब बनाया हो, जो मैंने किया। और उसे देश को तोहफे में दे दिया। हर कोई जानता है कि भारत में कारोबार करना कितना मुश्किल है। अगर 15 शहर चुनेंगे तो 12 शहरों में इस तरह की दिक्कत सामने आएगी। यह बात मैंने 2008 में मंदी के वक्त आईपीएल टी20 के दौरान भी कही थी। उस वक्त हर कोई हंस रहा था। अब कौन हंस रहा है, क्योंकि हर कोई जानता है कि मैंने यह सब अकेले किया। बीसीसीआई में से किसी ने भी कुछ नहीं किया। हर कोई वहां 500 डॉलर प्रतिदिन के टीए-डीए के लिए आता था।