ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी का एलान
ललित मोदी ने पहला ट्वीट शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किया, जिसमें सुष्मिता सेन को 'माय बेटरहाफ' बताया। जिसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, ''साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।'' बता दें कि सुष्मिता, रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को डेट कर रही हैं। दरअसल, सुष्मिता 3 बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन कभी बात शादी तक नहीं पहुंच सकी।