फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवार्ड से हुईं सम्मानित, खास मौके पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन भी साथ आए नजर

Sat, 17 Apr 2021 09:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुष्मिता को यह अवार्ड महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस खुशी के मौके पर सुष्मिता ने एक लाइव सेशन रखा था और फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। वहीं इस वीडियो में एक खास बात और है कि इसमें सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी उनके साथ नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अवार्ड मिलने के बाद सुष्मिता अपने फैंस से रूबरू हुईं थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता को इस अवॉर्ड के लिए अपनी बेटी पर बहुत गर्व होगा क्योंकि उन्होंने भी काफी सालों तक इंडियन एयरफोर्स में देश की सेवा की है। वहीं इस वीडियो के जरिये सुष्मिता ने फैंस को अपने घरवालों से भी मिलवाया। जहां रोहमन भी उनके साथ नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram/sushmitasen47
सुष्मिता ने सबसे पहले कहा कि उनकी शूटिंग में बिजी होने की वजह से वह लंबे समय बाद अपने फैंस से मिल रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कोरोना महामारी में सबको एहतियात बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि ‘जान है तो जहान है’ इसलिए सभी बच कर रहें।

4 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47
इसी बीच सुष्मिता ने स्क्रीन पर रोहमन शॉल को भी बुलाया और उनकी पोल भी खोल दी। दरअसल, रोहमन वीडियो में पहले चंद सेकेंड के लिए ही सामने आते हैं। उसके बाद सुष्मिता बताती हैं कि किस तरह शेव करते हुए रोहमन ने गलती से अपने कलम के बाल उड़ा दिए थे। हालांकि बाद में रोहमन ने हाथ हटाकर दिखाया कि बाल गलती से काटने के बाद वह कैसे लग रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुष्मिता अपनी वेब सीरीज 'आर्या' में नजर आई थीं। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सुष्मिता ने बताया है कि उन्होंने इसके दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। सुष्मिता ने 'आर्या' के जरिए कई सालों बाद ऐक्टिंग में वापसी की थी और इस सीरीज को काफी पसंद भी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें