फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Relation: सुष्मिता सेन के रिश्ते पर बेटी रेनी ने किया मां का सपोर्ट, कहा- मैं आपको सबसे ज्यादा…

Thu, 21 Jul 2022 10:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते कई समय से चर्चाओं में बनी हुई हैं। मशहूर बिजनेस मैन ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते कई समय से चर्चाओं में बनी हुई हैं। मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री के इस नए रिश्ते को जहां कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं, जो उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और ललित मोदी दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर ट्रोल करने वालों का करारा जवाब दे चुके हैं। वहीं अब इस मामले में सुष्मिता सेम की बेटी का प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक सेल्फी साझा की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सभी को यह बता दिया कि वह अपनी जिंदगी अपने हिसाब से और खुशी से जीती हैं। वहीं, अपनी मां की इस हैप्पी सेल्फी पर अभिनेत्री की बेटी रेनी ने भी कमेंट कर मां का समर्थन किया है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए रेनी ने ना सिर्फ अपनी मां का सपोर्ट किया है,बल्कि उन पर जमकर प्यार भी लुटाया है।
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस नीले रंग की आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उन्होंने खुले बाल के साथ काले रंग के शेड्स की पहन रखे हैं। फोटो में अभिनेत्री का स्टाइलिश अंदाज देखे लायक लग रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सभ्य खुश याद, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं।' वहीं, एक्ट्रेस की इस फोटो पर बेटी रेनी ने जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट कर ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया। 

विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

रेनी ने लिखा- 'मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। बस बात खत्म।' यही नहीं, रेनी के अलावा सुष्मिता की भाभी चारू असोपा ने भी सुष्मिता का समर्थन करते हुए लिखा, 'हां हां हां, मैं भी।' हालांकि, इस फोटो के सामने आने का बाद एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, इस फोटो को जूम करने पर सुष्मिता के चश्मे में दो बोतल नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे वोडका की बोतल बताते हुए अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर डाला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें