फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की शादी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ थिरकीं सुष्मिता सेन, मां ने भी जमकर किया डांस

Thu, 20 Jun 2019 10:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sushmita sen, rohman shawl - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने बीते 16 जून को गर्लफ्रेंड चारू असोपा से शादी की। शादी की सभी रस्में गोवा में धूमधाम से आयोजित हुईं। जिसमें परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अब पहली बार सुष्मिता ने अपने अकाउंट से शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन

2 of 8
sushmita sen, rohman shawl - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी शादी में पहुंचे थे। जहां दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखी गई। भाई की संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज में सुष्मिता जमकर ठुमके लगा रही हैं। एक वीडियो में वो सॉन्ग नजदे ने सारे पर डांस करती दिख रही हैं। सुष्मिता ने इस दौरान स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी वहीं रोहमन भी ट्रेडिशन कपड़ों में दिखे।
विज्ञापन

3 of 8
sushmita's mother - फोटो : social media
सुष्मिता की मां और उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी गाने पर थिरकती हुई देखीं गई। एक दूसरे वीडियो में सुष्मिता स्टेज से नीचे उतरकर परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने खुद भी लिखा कि उन्होंने पूरे समारोह के दौरान खूब धमाल मचाया।

4 of 8
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा- 'संगीत सेरेमेनी... और फिर धमाल... यह बहुत निजी शादी थी जिसमें परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे... इसलिए कोई दर्शक बनकर बैठे ऐसा कोई चांस नहीं था, यहां सबने डांस किया।'
विज्ञापन

5 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
संगीत सेरेमनी में राजीव सेन और चारू असोपा ने भी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दी। दोनों ने सॉन्ग एक दिल है पर साथ में डांस किया और वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में सुष्मिता सेन को चीयर करते हुए भी सुना जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
sushmita sen with family - फोटो : social media
इसके अलावा चारू ने एक सोलो परफॉर्मेंस भी दी। जिसमें वो सॉन्ग आज मेरे पिया घर आवेंगे पर डांस कर रही हैं। इस दौरान चारू और राजीव के लुक्स की बात करें तो चारू ने गोल्डन कलर का लंहगा कैरी किया तो वहीं राजीव रेड कलर के कुर्ते में दिखे।
विज्ञापन

7 of 8
rene - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 16 जून को एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद चारू और राजीव की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सुष्मिता के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
sushmita sen with family - फोटो : social media
बता दें, 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें