फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने पूरी की 'ताली' की डबिंग, स्टूडियो से तस्वीर साझा कर टीम का जाताया आभार

Wed, 29 Mar 2023 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड की लंबी हाइट की दमदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में थीं। कभी अपने रिश्तों को लेकर तो कभी अपनी सेहत के लिए सुष्मिता आए दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। पिछले दिनों दिल के दौरे से उभरने के बाद अभिनेत्री अपनी जिंदगी वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा करने के लिए सुष्मिता ने बीते दिनों 'ताली' की डबिंग शुरू कर वापस अपना काम शुरू कर दिया था। अब खबर आ रही है कि सुष्मिता ने वेब सीरीज की डबिंग को पूरा कर लिया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों सुष्मिता सेन के डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद से ही खबरे आ रही थीं कि अभिनेत्री ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' की डबिंग शुरू कर दी है। सुष्मिता के लेटेस्ट पोस्ट ने इन सभी खबरों को सही साबित कर दिया है। दरअसल, हाल ही में सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डबिंग स्टूडियो से एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने 'ताली' की डबिंग पूरी कर ली है। इस तस्वीर में सुष्मिता के साथ बाकी टीम भी नजर आ रही है।
Anushka Sharma: अनुष्का को करना पड़ा सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी का सामना, कोर्ट ने खारिज की दलील
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डबिंग स्टूडियो के अंदर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुष्मिता 'ताली' की टीम के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'आखिरकार, हमारी वेब सीरीज ताली के लिए डबिंग और प्रोमो शूट पूरा हो गया। इस खूबसूरत टीम को बहुत याद किया जाएगा … यह एक भावपूर्ण यात्रा रही है !!!' इतना सब लिखने के साथ ही सुष्मिता ने 'ताली' में अपने सह-कलाकारों और निर्देशक के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, 'आई लव यू दोस्तों, दुग्गा दुग्गा'।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
'ताली' एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसका एलान पिछले साल किया गया था। इस सीरीज से सुष्मिता का लुक पहले ही रिवील हो चुका है। फर्स्ट पोस्टर में अभिनेत्री बड़ी लाल बिंदी लगाकर ताली बजाती नजर आई थीं। बता दें कि 'ताली' का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं। यह सीरीज ट्रांसजेंडर श्री गौरी सावंत की जिंदगी पर आधारित है और सुष्मिता इसमें उन्हीं का किरदार निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पिछले दिनों सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने दो मार्च को एक पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी साझा की थी। सुष्मिता ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने दिल को खुश रखें। जब भी मेरी जरूरत है, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं। यह शब्द मेरे पिता के हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस ने हार्ट अटैक की बात बताई और कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और स्टंट लगा है। हालांकि, वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और काम पर लौट आई हैं।
Rakhi Sawant: मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाना राखी सावंत को पड़ा भारी, ट्रोल कर नेटिजन्स ने किए तीखे सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें