राजीव सेन और चारू असोपा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजीव सेन और चारू असोपा की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। कई लोगों ने दोनों की तस्वीर पर प्यार लुटाया है, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कपल को नसीहत देते हुए लिखा, 'मैच्योर बनो। मतभेद सब में होते हैं। यह जीवन का अध्याय है और आपको हर चैप्टर पढ़ना होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'साथ में परफेक्ट लग रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या तुम सीरियस हो।' इसके अलावा, एक यूजर ने ये भी लिखा, 'ये क्या नाटक है?'