फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो से कम नहीं है सुष्मिता सेन का भाई राजीव, 8 साल छोटी लड़की से कोर्ट में की शादी

Tue, 13 Aug 2019 01:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा से शादी कर ली है। राजीव और चारू ने कोर्ट मैरिज की । शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। अपनी शादी में राजीव ने व्हाइट कलर का पायजामा कुर्ता पहना। वहीं चारू रेड साड़ी में नजर आईं । राजीव ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
charu asopa - फोटो : social media
तस्वीरों में दोनों गले में जयमाल डाले नजर आ रहे हैं । राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे । खबरों की मानें तो 16 मई को राजीव और चारू राजथानी और बंगाली रीति-रिवाज से शादी करेंगे । शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे ।
 
विज्ञापन

3 of 6
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी । बता दें कि चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं । वहीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव की बात करें तो वो भी किसी हीरो से कम नहीं हैं । ताज्जुब की बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा । 
 

4 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव अपना बिजनेस करते हैं और दुबई में रहते हैं । राजीव भी अपनी बहन की तरह फिटनेस फ्रीक हैं । वो सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई तस्वीरों और वीडियो में राजीव जिम में वर्क आउट करते हुए नजर आए । राजीव की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो लग्जरी लाइफ जीते हैं लेकिन लाइम लाइट से दूर रहते हैं ।
 
विज्ञापन

5 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव पूरी तरह से बॉलीवुड मैटेरियल हैं । उन्हें कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है। दुबई में रहते हुए उनका मुंबई आना-जाना लगा रहता है । बता दें कि राजीव का नाम चारू से पहले कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ भी जुड़ चुका है । राजीव ने नुपुर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की थी ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था । इसके अलावा कृतिका सेंगर के साथ भी उनके अफेयर की खबरें आ चुकी हैं । ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकी सुष्मिता सेन अपने भाई से बहुत प्यार करती हैं । सुष्मिता हर  रक्षाबंधन पर राजीव को राखी बांधते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें