फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के छोटे भाई ने टीवी की इस एक्ट्रेस के साथ लिए फेरे, देखिए पूरा वेडिंग एल्बम

Mon, 17 Jun 2019 12:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की रस्में गोवा में हुईं, जहां कपल ने दो रीति रिवाजों से फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें ये कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
बंगाली रीति रिवाज से शादी में जहां राजीव ने पैजामा कुर्ता पहन रखा था वहीं चारू ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। तस्वीरों को राजीव ने इंस्टग्राम पर भी शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैंने उससे शादी की जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं और जिसके लिए मेरे दिल में सबसे ज्यादा इज्जत है।' 
विज्ञापन

3 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजस्थानी तौर तरीकों से शादी में चारू ने रेड कलर का लहंगा पहना। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। राजीव सेन ने व्हाइट शेरवानी के साथ साफा और शॉल पहना था। शादी की तस्वीरों में सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नए नवेले जोड़े के पास बैठे दिखाई दिए वहीं उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी पोज दे रही हैं। 

4 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
इससे पहले राजीव और चारू की हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। हल्दी सेरेमनी के दौरान चारू ने येलो कलर का लहंगा पहना था और व्हाइट-पिंक कलर की ज्वैलरी कैरी की। हल्दी के दौरान चारू और राजीव खूब मस्ती करते दिखे। 
विज्ञापन

5 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव और चारू के परिवार वाले शुक्रवार को ही गोवा पहुंच गए थे। दोनों के परिवारवालों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। गोवा पहुंचने के बाद ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
sushmita sen - फोटो : social media
गौरतलब है कि शादी 16 जून को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।
विज्ञापन

8 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें