फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रस्मों के दौरान सुष्मिता सेन ने छोटे भाई को ऐसे लगाई थी हल्दी, अनदेखी तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2019 01:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sushmita sen, rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। राजीव ने एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब कपल के हल्दी के फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव और असोपा ने इस दौरान क्रीम कलर की मैचिंग ड्रेस पहनी थी। जहां राजीव ने शेरवानी कैरी की तो वहीं चारू ने लहंगा पहना हुआ था। तस्वीर में कपल बेहद खुश नजर आया।
विज्ञापन

3 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में राजीव, चारू की ओर देख रहे हैं वहीं दोनों ही इस दौरान मुस्कुरा रहे हैं। न्यूलीमैरिड कपल राजीव और चारू हाल ही में थाईलैंड से हनीमून मनाकर लौटा है। हनीमून के दौरान की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं। 

4 of 8
rajeev sen - फोटो : social media
हल्दी सेरेमनी के दौरान राजीव रस्में निभाते हुए। इस दौरान राजीव की मां उन्हें हल्दी लगा रही हैं। वहीं परिवार के बाकी सदस्यों को भी आस-पास देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
7 जून को सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद राजीव सेन और चारू असोपा 16 जून को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गोवा में साथ फेरे लिए।
विज्ञापन

6 of 8
charu asopa - फोटो : social media
चारू ने इसी साल जनवरी में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। शादी की सभी रस्में प्राइवेट रखी गई थीं जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
विज्ञापन

7 of 8
charu asopa - फोटो : social media
शादी की रस्में राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाज से हुई। गोवा में 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। हालांकि सगाई की रस्में क्रिश्चियन तौर तरीकों से हुईं।
विज्ञापन

8 of 8
charu asopa - फोटो : social media
बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें