फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की शादी में सैफ से मिला ये 'नवाबी' गिफ्ट, करिश्मा ने आज तक संभालकर रखा

Fri, 12 Jul 2019 01:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
किसी वजह से करीना कपूर खान की जगह डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड को उनकी बहन करिश्मा कपूर ने जज किया। ऐसे में करिश्मा ने शो में जमकर धमाल मचाया और साथ ही साथ कुछ खुलासे भी किए। ऐसे में करिश्मा ने बताया कि सैफ और करीना की शादी में उनको जीजाजी (सैफ) की ओर से क्या गिफ्ट मिला था?
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल करिश्मा कपूर ने बतौर जज 'डांस इंडिया डांस' को मशहूर रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बोस्को के साथ जज किया। शो में करिश्मा ने बताया कि करीना की शादी में सैफ ने जो उन्हें गिफ्ट दिया था वो आज भी उन्होंने संभाल के रखा है और वो उनके लिए काफी खास है।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा ने शो में बताया कि नवाब साहब सैफ अली खान ने बिल्कुल नवाबी अंदाज में उन्हें इयररिंग्स गिफ्ट किए थे। करिश्मा कपूर के लिए यह इयररिंग्स इतने अहम हैं कि उन्होंने आजतक इन्हें अपने पास संभाल कर रखा है।

4 of 5
Karishma, Kareena, Saif - फोटो : instagram
इसके बाद करिश्मा ने सैफ के बारे में बताया कि वो शानदार, सूपर कूल और चिल्ड आउट शख्स हैं। सैफ को चीजें मैनेज करना और सभी को हैप्पी रखना आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करिश्मा लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले ही ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड से उन्होंने डिजीटल डेब्यू किया है। इसके साथ ही करिश्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें