सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव और एक्ट्रेस चारू असोपा की शादी को एक महीने पूरे हो गए। कपल ने 16 जून को सात फेरे लिए थे। शादी के एक महीने होने पर राजीव और चारू सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजीव ने चारू को विश करते हुए लिखा कि 'एक महीना पूरा होने पर शुभकामनाएं। दुनिया में मैं सबसे ज्यादा अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।'
विज्ञापन
3 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
वहीं चारू ने भी राजीव को सोशल मीडिया पर विश किया है। दोनों शादी से लेकर अभी तक जिस अंदाज में दिखे हैं फैंस को वो खूब भा रहा है। राजीव और चारू की पॉपुलरिटी का ही नताजा है कि उन्हें वेब सीरीज का ऑफर मिला है। Ullu एप ने इस कपल को वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया है।
4 of 10
charu asopa
- फोटो : social media
एक वेबसाइट से बातचीत में चारू ने ये माना कि 'हां, हम दोनों को वेब सीरीज ऑफर की गई है लेेकिन अभी कुछ फैसला नहीं लिया है। राजीव वेब सीरीज करना चाहते हैं जबकि मुझे और वक्त चाहिए।' अगर दोनों हामी भर देते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता सेन के भाई पर्दे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
7 जून कोराजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद राजीव सेन और चारू असोपा 16 जून को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गोवा में साथ फेरे लिए।
विज्ञापन
6 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
चारू ने इसी साल जनवरी में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। शादी की सभी रस्में प्राइवेट रखी गई थीं जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
विज्ञापन
7 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी की रस्में राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाज से हुई। गोवा में 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। हालांकि सगाई की रस्में क्रिश्चियन तौर तरीकों से हुईं।
8 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी।
9 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी के लिए चारू ने सुष्मिता सेन का शुक्रिया कहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। शुक्रिया दीदी, इस सपने को इतनी खूबसूरती के साथ संवारने के लिए। ढेर सारा प्यार।'
लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। बिजनेस के सिलसिले में राजीव दुबई और मुंबई आते-जाते रहते हैं।