कभी हां, कभी ना का सिलसिला खत्म करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आखिरकार अपने ब्वॉयफ्रेंड रितिक भसीन से ब्रेकअप कर लिया है। वे दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि इतने कम वक्त में ही दोनों का रिश्ता कई बार टूटने की कगार पर पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
Sushmita Sen
'बॉलीवुड लाइफ' के अनुसार सुष्मिता सेन से जुड़ी एक सूत्र ने दावा किया है, 'सुष्मिता और रितिक का ब्रेकअप हो चुका है, वह सिंगल हैं, पर जिस तरह वह अपने पिछले ब्रेकअप्स के बाद टूटने की बजाय खुले बाहों से नए रिश्ते का स्वागत करती हैं, उससे साफ है कि प्यार के लिए उनके दिल के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, चाहे जो हो जाए।'
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
सुष्मिता सेन पहले भी कई लोगों को डेट कर चुकी हैं, हालांकि किसी के साथ उनका रिश्ता लंबे वक्त नहीं चल सका। विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, मुदस्सर अजीज, इमतियाज खत्री, मानव मेनन, संजय नारंग, सबीर भाटिया, बंटी सचदेवा के साथ भी उनका अफेयर रह चुका है।
4 of 5
Sushmita Sen
रितिक भसीन कई नाइटक्लब्स से मालिक हैं। अर्जुन कपूर, अभिषेक कपूर, समीर दत्तानी, श्वेता साल्वे समेत बी-टाउन की कई सेलिब्रिटीज उनके दोस्त हैं। उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है।
फिल्मों से ज्यादा अपने एटिट्यूड और खुले विचारों वाली सुष्मिता सेन ने कभी भी अपनी लव लाइफ पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। 'डीएनए' को दिये अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं शादी करना चाहती हूं। जब 16 साल की थी तब से मेरे दिल में यह ख्वाहिश बसी है। लेकिन बाकी चीजों की तरह मैं इस चीज के लिए भी हड़बड़ी में नहीं हूं। मैं हमेशा से मानती आई हूं कि मेरी शादी सही वक्त पर होगी।'