फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड के सीने में जा छिपीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे रोमन बोले- 'मेरी जान मैं तुमसे'

Mon, 19 Nov 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita rohman - फोटो : twitter
सुष्मिता सेन आज अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । साथ ही वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं । सुष्मिता इन दिनों अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं । दोनों को रिलेशन में आए दो महीने हो चुके हैं। सुष और रोमन की मुलाकात एक फैशन ईवेंट में हुई थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sushmita rohman - फोटो : instagram
रोमन और सुष्मिता को अक्सर डेट पर जाते देखा जाता है । रोमन, सुष की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं । हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में रोमन को सुष और उनकी दोनों बेटियों के साथ समय बिताते देखा गया था । हाल ही में रोमन और सुष की एक बेहद रोमांटिक फोटो सामने आई है ।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
इस फोटो में सुष ने रोमन के सीने में सिर छिपा रखा है । साथ ही रोमन, सुष को किस कर रहे हैं । इस पोस्ट के साथ ही रोमन ने सुष को बर्थडे विश किया । इस फोटो को रोमन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है । तस्वीर पोस्ट करते हुए रोमन ने ऐसा कैप्शन लिखा कि उनके प्यार का खुलासा हो गया है ।
 

4 of 5
sushmita rohman - फोटो : twitter
अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साध रखी थी । रोमन ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान । मैं एक ऐसा इंसान हूं जो शब्दों का चयन समझदारी से करता हूं । तुम्हारे लिए ये पूरा साल बहुत खूबसूरत रहे । सुष्मिता सेन मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita rohman - फोटो : twitter
अब इस कैप्शन के बाद कुछ खास बोलने को रह नहीं जाता है। रोमन ने साफ कर दिया है कि वो सुष के साथ रिलेशन में हैं । बता दें कि रोमन से पहले भी सुष्मिता कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं । 43 साल की सुष्मिता अभी तक कुंवारी हैं और खबरों के अनुसार जल्द रोमन से शादी कर सकती हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें