फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: शूटिंग के दौरान ऋचा चड्ढा रह गईं हैरान, कोरियोग्राफर ने कहा- 'मैडम, जरा आपकी पैंट...'

Mon, 19 Nov 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
richa chadda - फोटो : file photo
ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में छिड़ी मी टू मूवमेंट पर तनुश्री दत्ता का ऋचा चड्ढा ने सपोर्ट किया था। यही नहीं वो इस मामले में सबसे पहले बोलने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। अब एक बार फिर ऋचा ने इस पर अपनी राय रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
richa chadda - फोटो : file photo
दरअसल, ऋचा इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के किरदार, फिल्म मेकर्स का महिलाओं के प्रति नजरिया जैसे तमाम मुद्दों पर बात की। गैंग्स ऑफ वासेपुर और मसान से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं ऋचा ने खुद के साथ हुआ ऐसा ही एक वाकया भी शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 5
richa chadda - फोटो : file photo
ऋचा ने बताया कि 'शोषण हर जगह होता है। बॉलीवुड समाज का ही हिस्सा है। यह केवल औरतों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सामाजिक समस्या है। इसमें नेताओं का भी बड़ा हाथ होता है। अगर किसी का रेप होता है तो पीड़ित पर ही सवाल उठाए जाते हैं। अगर कोई आवाज भी उठाता है तो उसके साथ अंजाम क्या होता है हम जानते हैं।' 

4 of 5
richa chadda - फोटो : file photo
ऋचा ने आगे बताया कि 'एक फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहन रखी थी। तभी कोरियोग्राफर मेरे पास आता है और कहता है कि मैडम आपकी नाभि नहीं दिख रही है। थोड़ा सा पैंट नीचे कर सकती हैं क्या। मैंने उससे कहा ये हाई वेस्ट पैंट है इसमें नहीं दिखेगा। मैंने एक मार्कर लिया और कहा कि मैं मार्कर से नाभि अपने माथे या गाल पर बना लेती हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
richa chadda - फोटो : file photo
ऋचा ने कहा कि 'ये सारी चीजों को लेकर हम हर रोज लड़ते हैं। किसने सोचा था कि तनुश्री दत्ता इस तरह एक आंदोलन खड़ा कर देंगी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा फिलहाल शकीला की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। चेन्नई में जन्मीं शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें