फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड ने बनवाया नया टैटू, इस तरह लिखवाया अभिनेत्री का नाम

Tue, 01 Dec 2020 06:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा सुष्मिता सेन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता सेन अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। वहीं रोहमन शॉल भी सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन को अपना प्यार दिखाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन शॉल अब अपने एक टैटू की वजह से चर्चा में हैं। उनका यह टैटू बेहद खास है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल रोहमन शॉल ने यह टैटू अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के लिए बनवाया है। उन्होंने अपने टैटू की तस्वीरें को इस्टांग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही रोहमन शॉल ने अपने टैटू की तस्वीर में सुष्मिता सेन को भी टैग किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन शॉल ने अपने हाथ में जो टैटू बनवाया है उसमें बड़े से S के साथ Sush लिखा दिखाई दे रही हैं। टैटू की इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है और सुष्मिता सेम को टैग किया है। वहीं सुष्मिता सेन ने भी ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के टैटू की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है, जोकि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के कई फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड के टैटू की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। साथ ही साथ अपनी निजी जीवन के बारे में भी बताती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47
हाल ही में सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक लाइव सेशन किया। इस दौरान उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन भी थे। यह लाइव सेशन तब हाईलाइट हुआ जब सुष्मिता के एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल कर लिया। इस लाइव चैट के दौरान एक फैन ने सवाल किया कि 'सुष्मिता और रोहमन कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?' इस सवाल को पढ़कर सुष्मिता शरमा गईं और जब उन्हें इसका जवाब नहीं सूझा तो उन्होंने इसे रोहमन की तरफ डाइवर्ट कर दिया। सुष्मिता ने रोहमन से कहा, 'बताओ हम कब शादी कर रहे हैं?'

पढ़ें: किसानों के समर्थन में आईं ये मशहूर गायिका, कहा- '80-80 साल के बुजुर्ग यहां बैठे हैं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें