बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बिजनेसमैन ललित मोदी संग अचानक उनके रिश्ते की खबर आने के बाद हर कोई हैरान रह गया। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें दोनों को एक दूसरे के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है, और ललित ने बताया कि वह लंदन में थे, हालांकि इसके अलावा भी दोनों ने दूसरी जगहों की सैर की और ये कपल की बीते दिनों की पोस्ट से जाहिर हो रहा है।