ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग डेटिंग की खबरों पर जब से मुहर लगाई है, तब से हर कोई इनके बारे में ही बातें कर रहा है। कोई दोनों को शुभकामनाएं दे रहा है तो कोई ललित मोदी को ट्रोल कर रहा है। दोनों को लेकर मीम्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुष्मिता सेन सिर्फ पैसों की वजह से ललित मोदी को डेट कर रही हैं। और तो और लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है।