साल 2022 के छह महीने बीत चुके हैं और बीते छह महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका जलवा देश के बाहर भी देखने को मिला है। इस लिस्ट में साउथ की 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' से लेकर हिंदी सिनेमा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' शामिल है, जिनकी कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया था और इन फिल्मों की कमाई ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। वहीं, अब यह बड़ी फिल्में ओटीटी पर आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप साल 2022 की बड़ी फिल्में किन-किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।