फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में विसरा पर उठे सवाल और यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप का जवाब, पांच खबरें

Sun, 20 Sep 2020 06:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: sushantsinghrajput/anuragkashyap10
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच देश की तीन प्रमुख एजेंसियां कर रही हैं। ऐसे में करीब- करीब हर दिन केस में कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। अब खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत का विसरा सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया था। जिससे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की फॉरेंसिक टीम को जांच करने में मुश्किल हो रही है।

सुशांत केस: मुंबई पुलिस या कूपर अस्पताल की लापरवाही की आशंका, सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया था विसरा

 
विज्ञापन

2 of 5
ताजदार अमरोही, मीना कुमारी और कंगना रणौत - फोटो : फाइल
कंगना रणौत इन दिनों लगातार विवादों में हैं। अपने बयानों के चलते कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो बॉलीवुड पर धावा बोले हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उन्होंने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री तक कह दिया था। इसके बाद उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी को लेकर एक बयान दिया जिसपर अब उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई है। मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने कंगना को बेवकूफ लड़की बताया है।

मीना कुमारी के हलाला वाले बयान पर भड़के बेटे ताजदार अमरोही, कंगना रणौत को बताया अनपढ़ और बेवकूफ

 
विज्ञापन

3 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से ड्रग कनेक्शन सामने आया है तब से पूरे देश में ये मुद्दा छाया हुआ है। सड़क से संसद तक इस मामले पर बहस छिड़ी हुई है।  एनसीबी लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी सैंडलवुड ड्रग केस में बुरी तरह फंस गई है। यहां भी अब तक कई बड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच सैंडलवुड ड्रग केस में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री संजना गलरानी ने धर्म परिवर्तन किया था।

सैंडलवुड ड्रग केस: संजना गलरानी ने किया था धर्म परिवर्तन? भाजपा नेता ने बताया लव जिहाद


 

4 of 5
रवि किशन और अनुराग कश्यप - फोटो : PTI
ड्रग्स मामले पर नेता से सांसद बने रवि किशन और निर्देशक अनुराग कश्यप आमने-सामने आ गए हैं। एक इंटरव्यू में कश्यप ने कहा था कि रवि किशन जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। अनुराग कश्यप के इस बयान पर रवि किशन ने पलटवार करते हुए कहा कि उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

अनुराग कश्यप के गांजा लेने वाले आरोप पर रवि किशन का जवाब, बोले- ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं करता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
बॉलीवुड में एक बार फिर से मीटू के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री  पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पायल ने कहा कि कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पायल ने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई। पायल के इस आरोप पर अब अनुराग कश्यप ने जवाब दिया है।

यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप की सफाई, बोले- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें