फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप की सफाई, बोले- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम

Sun, 20 Sep 2020 05:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
बॉलीवुड में एक बार फिर से मीटू के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री  पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पायल ने कहा कि कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पायल ने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई। पायल के इस आरोप पर अब अनुराग कश्यप ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा है, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

विज्ञापन

3 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, 'बाकी मुझपर आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं। चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई है, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।'

 

4 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
एक और ट्वीट में कश्यप ने लिखा, 'मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं। आपके विडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।'
 
विज्ञापन

5 of 7
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
अनुराग कश्यप ने ये भी कहा कि उन्हें चुप रहने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने लिखा, 'अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फोन आ चुके हैं कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतजार है।'
 
विज्ञापन

6 of 7
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
दरअसल पायल घोष ने ट्वीटर पर लिखा कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचाया सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।' पायल की इस शिकायत पर महिला आयोग की चेयरपर्सन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
वीडियो भी किया जारी
एक वीडियो पायल घोष ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। उन्होंने कहा, 'अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल सिर्फ एक कॉल दूर हैं। जब भी मैं उन्हें फोन करता हूं, वो दौड़ कर मेरे पास आ जाती हैं।'

सैंडलवुड ड्रग केस: संजना गलरानी ने किया था धर्म परिवर्तन? भाजपा नेता ने बताया लव जिहाद



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें