अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो दिन बीत चुके हैं। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस अब तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत चेहरे से जितने सरल और सौम्य स्वभाव के थे वैसे ही वो वास्तविक जीवन में भी थे। फिल्मों से इतर सुशांत सिंह राजपूत का असल किरदार भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही पता चलता है।