फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से जुड़े सेलिब्रिटी थे सुशांत सिंह राजपूत, इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस को किया था फॉलो बैक

Wed, 17 Jun 2020 09:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो दिन बीत चुके हैं। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस अब तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत चेहरे से जितने सरल और सौम्य स्वभाव के थे वैसे ही वो वास्तविक जीवन में भी थे। फिल्मों से इतर सुशांत सिंह राजपूत का असल किरदार भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही पता चलता है।
विज्ञापन

2 of 5
sushant singh rajput - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलेब्स के यूं तो हजारों फैंस होते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों में होती है। लेकिन आपने ये भी देखा होगा कि सेलेब्स अक्सर कुछ ही लोगों को फॉलो करते हैं। सेलेब्स केवल उन लोगों को ही फॉलो करते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से होते हैं और जिनका थोड़ा नाम होता है। या तो फिर उनके करीबी दोस्त। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत इससे बिल्कुल अलग थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत जमीन से जुड़े अभिनेता थे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालने से ही ये बात पता चल जाती है। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स गिने चुने लोगों को ही फॉलो करते हैं। तो वहीं इन सभी सेलेब्स से इतर सुशांत अपने फैंस को भी फॉलो करते थे। सुशांत का इंस्टाग्राम अकाउंट यदि देखें तो उन्होंने करीब सात हजार लोगों को फॉलो करके रखा था।


4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं सुशांत कोशिश करके अपने हर एक फैन के कमेंट पर उनको रिप्लाई किया करते थे। चाहे वो कमेंट कैसा भी हो। कई बार हम सेलेब्स की पोस्ट पर देखते हैं कि फैंस लिखते हैं आज मेरा बर्थडे है प्लीज मुझे विश कर दो। किसी सेलेब का इन कमेंट्स पर ध्यान नहीं जाता। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ऐसे अभिनेता थे जो अपने फैंस को ऐसे कमेंट पर विश भी किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत तो अब हमारे बीच नहीं रहे। अब उनकी इस तरह की बातें ही लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत ने ये कदम क्यों उठाया इसका राज तो उनके साथ ही चला गया है। अब तो केवल तरह तरह के कयास ही लगाए जा सकते हैं। हालांकि सुशांत हमेशा अपने फैंस के दिल में जिंदा रहेंगे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केस दर्ज होने के बाद एकता कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'केस दर्ज करने के लिए शुक्रिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें