रेस्लर खली पर जल्द ही बॉलीवुड में बायोपिक बनने जा रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा? अब आप सोच रहे होंगे खली की पर्सनैलिटी तो किसी भी स्टार से नहीं मिलती।
विज्ञापन
2 of 5
द ग्रेट खली
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ पंजाबी रेसलर दिलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता है और इसके लिए उन्होंने खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। आगे की स्लाइड में जानें कौन बनेगा बायोपिक में खली।
विज्ञापन
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
एमएस धोनी की बायोपिक में धोनी की जबरदस्त भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में अब खली की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है।
4 of 5
बताया जा रहा है कि स्टूडियो ने खली का रोल करने के लिए सुशांत को अप्रोच किया है। हालांकि माना जा रहा है कि सुशांत खली के रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी हाइट और वजन कम है। बताते चलें कि खली की हाइट 7 फीट 1 इंच और वजन 157 किलो है।
बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों की बॉयेपिक फिल्मों पर काम जोरो से चल रहा है। मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, धोनी, अभिनव बिंद्रा, सायना नेहवाल और अब खली की बायोपिक बनने को तैयार है।