फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने किया उनका अधूरा सपना पूरा, इस तरह से रहेंगे हमेशा दिलों में जिंदा

Wed, 17 Jun 2020 05:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब सभी लोग उनसे जुड़ी कई बातें याद कर रहे हैं। उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि सुशांत हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से उनके आस पास ही रहेंगे। वहीं अब सुशांत की टीम ने भी ऐसा ही कुछ किया है जिससे सुशांत हमेशा सभी के बीच जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दरअसल सुशांत काफी समझदार थे, उन्हें लिखने और पढ़ने का बेहद शौक था। सुशांत की सबसे ज्यादा दिलचस्पी विज्ञान और प्रकृति में थी। उनके घर में एक टेलीस्कोप भी था जिससे वो तारामंडल देखा करते थे। सुशांत के इस दुनिया को अलविदा कह देने के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने उनका एक अधूरा सपना पूरा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के फेसबुक पेज के जरिए उनकी टीम ने इस बात की जानकारी दी है। सुशांत की टीम ने उनकी याद में एक वेबसाइट बनाई है सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम (selfmusing.com). इस वेबसाइट के जरिए सुशांत की टीम उनके विचारों को लोगों के बीच रखेगी। जिससे सुशांत अपने फैंस के दिल में हमेशा बसे रहें।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media
इस जानकारी को साझा करते हुए उनकी टीम ने लिखा, 'भले ही वह दूर चले गए हों, लेकिन वह हमारे बीच अब भी जिंदा हैं। उनके सेल्फ म्यूजिंग मोड https://selfmusing.com/ की शुरुआत हो रही है। आपके जैसे फैन्स ही सुशांत के रियल गॉडफादर थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस जगह पर उनके विचारों, उनकी जानकारियों, सपनों और आकांक्षाओं का भंडार होगा, जो वह हमेशा से चाहते थे कि लोग इस बारे में जानें। जी हां, हम उनके उन सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं जिसे वह अपने पीछे छोड़ गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है।

पढ़ें: सारा और दिशा सहित इन कलाकारों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था डेब्यू, जानें कौन सी थीं फिल्में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें