फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jun 2020 10:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। उनके पिता के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। आज सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह के परिवार के कई सदस्य रात को मुंबई पहुंचे। तस्वीरें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की हैं। अनुमान है आज दोपहर तक सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर सुशांत के नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि और मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें