बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार उनके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। बीते कुछ दिनों में सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों, दोस्तों, निर्माता और निर्देशकों समेत सह-कलाकारों से पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस ने इस मामले में तीन मनोचिकित्सकों के बयान दर्ज किए हैं।