फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुकेश छाबड़ा से पूछताछ, निर्देशक ने पुलिस को दी ये जानकारी

Wed, 17 Jun 2020 09:07 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश छाबड़ा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस की जांच जारी है। मामले से संबंधित कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने आज सुशांत के करीबी दोस्त और निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 'बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला दर्ज कर किया गया है। इसी के तहत कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से पूछताछ की गई। छाबड़ा ने बताया कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। वह काफी अच्छा अभिनेता था।' 
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश छाबड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज लटकी हुई है। बता दें कि सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ही थे।

4 of 5
मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले मुकेश छाबड़ा ने सुशांत संग एक तस्वीर साझा कर लिखा था कि वो सदमे में हैं। तस्वीर में वो सुशांत को गाल पर किस कर रहे हैं। मुकेश ने पोस्ट में लिखा- 'सुशांत मेरे लिए भाई की तरह था। ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दिल तोड़ने वाला है। मैं अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बताने में असफल हूं। सुशांत इंट्रोवर्ट था लेकिन वो बहुत समझदार और टैलेंटेड था। इंडस्ट्री ने एक हीरा खो दिया है। उसकी जगह कोई नहीं भर सकता। मैं काफी सदमे में हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो कहते हैं, 'मैं हमेशा अपने काम की बात करता हूं, क्योंकि इसके अलावा मैं काफी बोरिंग हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे केवल दो ही दोस्त हैं। मैं दोस्त नहीं बना सकता, ऐसा नहीं है कि मुझे लोग पसंद नहीं हैं, लेकिन कहीं न कहीं लोग मेरी बातों में दिलचस्पी नहीं रखते। किसी से मुलाकात करके मुझे पहली बार ऐसा लगेगा कि वह मुझे पसंद कर रहे हैं, लेकिन बाद में वह मेरी कॉल उठाना भी बंद कर देते हैं। मुझे पता है कि हर समय खुश रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।'

सुशांत सुसाइड केस: मुकदमा दर्ज होने के बाद भंसाली ने जारी की सफाई, चार फिल्में ऑफर करने का किया दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें