सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों निर्देशक शेखर कपूर ने भी पुलिस को ईमेल के जरिए अपना बयान दर्ज कराया था। इस समय शेखर मुंबई में नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपना बयान ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस तक पहुंचाया है। बता दें कि शेखर कपूर फिल्म 'पानी' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म की कहानी को लेकर शेखर से सहमत नहीं थे। बाद में यह फिल्म नहीं पाई। शेखर कपूर के अलाव संजय लीला भंसाली ने भी अपना बयान दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि भंसाली ने सुशांत को कई फिल्म के ऑफर दिए थे लेकिन किसी ना किसी वजह से हर बार बात बन नहीं पा रही थी।