बेलबॉटम की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग की तैयारियों के बारे में अक्षय कुमार कहते हैं, “न्यू नॉर्मल ने हम सबको काम करने के ऐसे तरीकों के बारे में सोचने को मजबूर किया है जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। जितना मैं वापस सेट पर आने को लेकर खुश हूं, उतना ही जरूरी है अपने आसपास सबका ख्याल रखना। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने काफी बढ़िया इंतजाम इस सबको लेकर किए हैं। हमें उम्मीद है कि इन तरीकों के चलते हमारा काम आसानी से हो जाएगा।”