फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इंसाफ के लिए प्रशंसकों से की ये अपील, कहा- 'भरोसा है सब ठीक होगा'

Sun, 30 Aug 2020 09:52 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच में जुटी हुई है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने भाई को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने इंसाफ के लिए प्रार्थना की अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आइए सभी मिलकर फिर से देवी से प्रार्थना करें। देवी शक्ति, बुराई को नष्ट करके राम राज की दोबारा स्थापना करें, जहां सच्चाई सबसे ऊंची हो। ताकत को हमारे साथ लेकर आओ।'  
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
एक अन्य पोस्ट में श्वेता लिखती हैं कि 'मैं केवल यह जानती हूं कि यह प्रार्थना है। मेरी एकमात्र मजबूती मेरा भगवान। मेरा विश्वास है कि एक शक्ति है जो सब कुछ ठीक कर देगी। मुझे न्याय पर भरोसा क्योंकि मुझे भगवान पर भरोसा है।'

4 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty
इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू की एक क्लिप साझा की है। इसमें रिया कहती हैं, 'खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसे मैं सुशांत से मिलने से पहले खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसकी कीमत 72 लाख रुपये है। इस पर मैंने 50 लाख का लोन लिया है। सारे पेपर मैंने ईडी को दे दिए हैं। इसका बैंक लोन अभी भी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपये अभी देने हैं। 17 हजार रुपये की मेरी हर महीने की ईएमआई है। पता नहीं अब मैं इसे कैसे भरूंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : twitter/shwetasinghkirt, instagram/rhea_chakraborty
श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की इसी बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप इस बात से परेशान हैं कि आप 17 हजार रुपये की ईएमआई का भुगतान कैसे करेंगी? कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रही हैं?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें