फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से ED ने की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए बयान दर्ज

Wed, 12 Aug 2020 01:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीतू सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर इस समय ED की जांच जारी है। लगातार कई दिनों से प्रवर्तन निदेशालय मामले को लेकर रिया उनके परिवार और उनके मैनेजर से पूछताछ कर रहा है। जिसके बाद मंगलवार को ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

2 of 5
मीतू सिंह - फोटो : एएनआई
सुशांत की बहन मीतू सिंह मंगलवार दोपहर को ईडी कार्यालय पहुंची थीं। जहां मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनका बयान दर्ज करवाया गया। ये पहली बार था जब सुशांत के परिवार में से कोई ईडी की कार्रवाई में शामिल हुआ और मामले को लेकर अपना बयान दर्ज करवाया। जिसके बाद देर रात मीतू सिंह को बयान दर्ज करवाकर ईडी दफ्तर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार संग ED के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय की जांच में अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, रिया की मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के पिता से भी पूछताछ की जा चुकी है। रिया को सबसे पहले बीते शुक्रवार को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। जहां उनसे कई सवाल किए गए। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में ईडी ने चार फोन अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें रिया के दो फोन, उनके भाई शौविक का एक फोन और पिता इंद्रजीत का एक फोन है। इसके अलावा ईडी ने रिया और शौविक का एक- एक आईपैड और इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज कर दिया है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बता दें कि अब तक की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया है कि मुंबई में उनके दो फ्लैट भी हैं। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वहीं इस पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि 'मैं सुशांत से प्यार करती थी। सुशांत की मौत के बाद सदमे में हूं लेकिन मुझे ही प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।' फिलहाल इस पूरे केस की जांच सीबीआई कर रही है। पहले रिया ने खुद गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया पर टैग करके उनसे सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन अब वो इसका विरोध कर रही हैं। ऐसे में रिया ही सवालों के घेरे में आ गई हैं।

पढ़ें: यश चोपड़ा के जन्मदिन पर घोषित होने वाली फिल्मों से कटा अक्षय कुमार का नाम, अजय देवगन की दमदार एंट्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें