दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद अब इस केस ने नया रुख अख्तियार कर लिया है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद से ही मामले को लेकर लगातार कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। इसी बीच अब बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किए हैं। मीतू ने पुलिस को दिए बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।