फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रहे बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों के रिश्ते, प्यार के चक्कर में गवां बैठीं करियर

Thu, 30 Jul 2020 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मंदाकिनी, मोनिका बेदी,ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का काफी गहरा नाता था। अंडरवर्ल्ड की धमकी का असर केवल सितारे पर ही नहीं बल्कि फिल्मों पर भी देखने को मिलता था। यही वजह है जो बहुत से कलाकारों के अंडरवर्ल्ड की दुनिया से गहरे संबंध होने की खबरें भी सुनों को मिलती थीं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां थीं जिनका अंडरवर्ल्ड डॉन से काफी करीबी संबंध रहे थे। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवा रहे हैं जिनके अंडरवर्ल्ड डॉन से काफी करीबी रिश्ते रहे।
विज्ञापन

2 of 6
मंदाकिनी, दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी
इनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। मंदाकिनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय को दिखाया है। उन्हें असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्ते जगजाहिर रहे थे। दाऊद इब्राहिम की वजह से मंदाकिनी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते लंबे समय तक चले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
अबू सलेम, मोनिका बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका बेदी
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के भी रिश्ते अंडरवर्ल्ड से रहा है। उनका रिश्ता लंबे समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रहा था। इतना ही नहीं कई मामलों में अबू सलेम का नाम आ जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम देश छोड़कर भाग गए थे। जब इन दोनों को पुलिस ने पकड़ा तब मोनिका बेदी ने अबु सलीम के साथ अपना रिश्ता खत्म किया और कई खुलासे भी किए थे। 

4 of 6
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी 
सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिर खान जैसी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज भारत से बाहर रहते हैं। उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ थे। ममता कुलकर्णी को विक्रम गोस्वामी से प्यार हो गया। कुछ समय बाद यह दोनों भारत छोड़कर दुबई चले गए। यहां यह करीब 10 साल रहे इसके बाद साल 2014 में पुलिस ने इन्हें केन्या से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

5 of 6
अनीता अयूब, दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता अयूब 
यह पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता अयूब ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हुआ है। उन्होंने बॉलीवुड में द मलोडी ऑफ लव और गैंगस्टर में काम किया था। अनीता अयूब का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ लंबे समय तक अफेयर चला था। दाऊद इब्राहिम की वजह से ही उन्हें फिल्मों में मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोना हाजी मस्तान, सोना - फोटो : सोशल मीडिया
सोना
यह बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला की तरह दिखती थीं। इन्होंने दाऊद इब्राहिम से भी पहले अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान से शादी थी। सोना ने बॉलीवुड फिल्म मन जीतें जग जीतें और बीवी किराये की में काम किया था। हाजी मस्तान और सोना की प्रेम कहानी इतनी मशहूर थी की उन पर फिल्म 'वन ओपन अपॉन ए टाइम इन मुंबई' बन चुकी है। 

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का तहसीन पूनावाला को सपोर्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें