बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस और घरवाले इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। इस मामले की अभी जांच चल रही है। हाल ही में दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह ने इंडिया न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके भाई सुशांत कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते और वह आखिरी दम तक उस दिन क्या हुआ था ये पता लगाने की कोशिश करती रहेंगी।