भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का पहला स्टोर पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में धोनी का रोल कर रहे सुशांत सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन पर बैठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर जारी
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : twitter
सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय से धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं। काफी पहले फिल्म को रिलीज होना था, लेकिन फिल्म की रिलीज लगातार टल रही थी। अब आखिरकार फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही रिलीज डेट भी सामने आई है। फिल्म 2 सितंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
धोनी पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर भी दिखेंगे
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : twitter
फिल्म में धोनी की पिता की भूमिका में अनुपम खेर नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की चर्चित फिल्म बागी का पोस्टर भी रिलीज हुआ है।
बागी का पहला पोस्टर रिलीज
4 of 6
बागी
- फोटो : twitter
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'बागी' का पहला पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा का लुक भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
बागी में टाइगर श्रॉफ का लुक
5 of 6
बागी
- फोटो : twitter
टाइगर श्रॉफ 'बागी' में कुछ इस लुक में नजर आएंगे। उन्होंने खुद ही ट्विटर पर अपने लुक वाला ये पोस्टर शेयर किया है।
श्रद्धा कपूर का लुक भी बागी में काफी हटकर है। श्रद्धा के बर्थडे (3 मार्च) पर उनके लुक का ये पोस्टर टाइगर ने रिलीज किया। 'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होगी।