फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ को बेल और कोर्ट में कंगना की पेशी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 04 Jul 2022 08:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmy Wrap: सुशांत के रूममेट को मिली जमानत और कोर्ट में हुईं कंगना की पेशी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धार्थ पिठानी, पोन्नियन सेलवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ सिनेमा तक से जुड़े सेलेब्स पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सिनेमा जगत में क्या कुछ हो रहा है। मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' फिल्म से सुपरस्टार विक्रम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। वहीं ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' को गे लव स्टोरी बता दिया। आइए आपको बताते हैं आज दिन भर की 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
 
अपने विवादास्पद बयानों के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। जावेद अख्तर मानहानि केस में अभिनेत्री आज मुंबई की अंधेरी उपनगरीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुईं। बॉलीवुड का यह मुकदमा खूब हवा पकड़ रहा है, जिसमें कंगना को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दरअसल, नवंबर 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आज अभिनेत्री तीसरी बार कोर्ट में पेश हुईं।     

Kangana vs Javed Akhtar: मानहानि केस में खत्म नहीं हुईं कंगना की मुश्किलें, तीसरी बार कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 11
करण जौहर, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा कन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहता है। पिछले कई साल से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। अब टीवी से ये शो ओटीटी पर आ चुका है। पिछले सीजन को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। पहले तो इस शो को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे शो की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। अब खबर आ रही है कि इस बार शो को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे। क्योंकि उनका खुद का शो कॉफी विद करण शुरू होने जा रहा है।

Bigg Boss OTT 2: करण जौहर और हिना खान नहीं, अब बॉलीवुड के ये अभिनेता होस्ट कर सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2'

4 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एमएक्स प्लेयर जल्द ही दर्शकों के लिए 4 लाख की आबादी वाले एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी पर वेब सीरीज लेकर आ रहा हैं। इस सीरीज का नाम 'धारावी बैंक' है। शो में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में सुनील शेट्टी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि सुनील का ऐसा रूप दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मेकर्स का दावा है कि उनकी यह सीरीज लोगों को जरूर पसंद आएगी।

Dharavi Bank: डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार सुनील शेट्टी, लोगों के सामने लाएंगे झुग्गियों की अनकही कहानी
विज्ञापन

5 of 11
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बिंबिसार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह बेहद शानदार है। बता दें कि एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही 'बिंबिसार' एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसमें अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार का किरदार अदा कर रहे हैं। यह फिल्म मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित है। इसे मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और वही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Bimbisara Trailer Out: फिल्म 'बिंबिसार' का ट्रेलर आउट, खूंखार अंदाज में नजर आए नंदमुरी कल्याण राम
विज्ञापन

6 of 11
रेसुल पुकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। ट्विटर पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' पर विवादित टिप्पणी करने के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में रेसुल ने एक ट्वीट के जरिए फिल्म को गे लव स्टोरी बताया था। साथ ही उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को प्रॉप भी बताया था। फिल्म को लेकर किए गए ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आए और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

RRR: ऑस्कर विजेता ने 'आरआरआर' पर की विवादित टिप्पणी, फिल्म को बताया 'गे लव स्टोरी'
विज्ञापन

7 of 11
नागेश कुकुनूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही वेब सीरीज मॉर्डन लव हैदराबाद रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज को 8 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी है। अमेजन की पहली तेलुगू ओरिजनल सीरीज में प्यार से भरी छह कहानियों को दिखाया जाएगा। फेमस फिल्ममेकर नागेश कुकुनूर इस सीरीज के न केवल लेखक हैं बल्कि उन्होंने छह में तीन एपिसोड को अपनी मातृभाषा तेलुगू में निर्देशित भी किया है। नागेश को फिल्म हैदराबाद ब्लूज, रॉकफोर्ड, इकबाल और डोर जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह अपनी पहली तेलुगू फीचर फिल्म, गुड लक सखी बना चुके हैं।

Nagesh Kukunoor: अब साउथ में धमाल मचाएंगे को तैयार नागेश कुकुनूर, इस दिन रिलीज होगी 'मॉर्डन लव हैदराबाद' सीरीज

8 of 11
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया में 'महाभारत' का प्रसारण हुआ तो वह एक इतिहास बन गया। लोगों में इस महापुराण के प्रति इस कदर दीवानगी देखी गई कि जिस वक्त टीवी पर महाभारत प्रसारित होता, उस समय सड़कें सूनी हो जाया करती थीं। लोगों में इस दीवानगी के बावजूद अधर्म पर धर्म की जीत के इस पौराणिक ग्रंथ पर सिनेमा की दुनिया में किसी ने इसे बड़े पर्दे पर दिखाने की हिम्मत अब तक तो नहीं दिखाई। मगर, वर्षों बाद अब एस एस राजामौली यह कारनामा करने जा रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया है।

SS Rajamouli Mahabharat Movie: ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर राजामौली का बड़ा एलान, तैयारी को लेकर कही यह बात

9 of 11
काली पोस्टर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो रिलीज से पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर मंदिर के अंदर जूते पहनकर जाते हुए नजर आए थे। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क गए थे। वहीं, अब ऐसा ही एक और मामला सामना आया है। हाल ही में, भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। इस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और इसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं।

Kaali poster: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट वाले पोस्टर ने मचाया बवाल, उठी फिल्ममेकर को गिरफ्तार करने की मांग

10 of 11
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड बीते कई समय से अपने हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाया था। मामले में कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एम्बर हर्ड को मुआवजा देने को कहा था। हालांकि, फैसले के बाद भी यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एम्बर हर्ड और जॉनी डेप के इस केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में एम्बर हर्ड ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कोर्ट पर उनके द्वारा दिए गए सबूतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

Johnny Depp Vs Amber Heard: जॉनी- एम्बर मानहानि मामले में नया मोड़, एक्ट्रेस ने केस रीओपन करने की मांग की

विज्ञापन

11 of 11
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चर्चित ड्रग्स मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चर्चा में आए ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुए अभिनेता के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी। मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत का आदेश दिया। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में में ड्रग्स  मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल 28 मई को सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था।

Sushant Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को राहत, 403 दिन बाद मिली जमानत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें