फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की याद में भांजी ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Sat, 22 Aug 2020 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपनी भांजी के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की याद में तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति तो पिछले कुछ समय से लगातार पोस्ट कर सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। इस बीच सुशांत की भांजी कात्यायनी ने इंस्टाग्राम पर अपने मामा को याद करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की भांजी कात्यायनी ने लिखा, 'गुलशन मामा, मैं आपको पूरे ब्रह्मांड से भी ज्यादा प्यार करती हूं। आप मेरे लिए पहले भी सबसे अनमोल थे और अभी भी हैं। मैं हमेशा सोचती थी कि कभी भविष्य में हम आसमान की ओर देखेंगे और असल रहस्यों की बातें करेंगे। जिंदगी के बारे में आपकी बातें हमेशा मुझे हैरानी से भर देती थीं।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की भांजी ने आगे लिखा, 'मैंने कभी ये कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा दिन भी देखूंगी जब आपकी आवाज दोबारा कभी नहीं सुन पाऊंगी। जो कोई भी आपके बारे में सोचता था, आप उससे ज्यादा थे। जितना मैं आपको जानती थी, आप उससे कहीं ज्यादा थे। आप में असीम ऊर्जा का स्रोत था जो कि इस दुनिया के लिए बहुत अधिक था। एक बार आपने बताया था कि हकीकत में हम कभी मरते नहीं हैं। मैं वाकई में आपका यकीन करना चाहती हूं पर हर दिन के साथ ये बेहद मुश्किल होता जा रहा है।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की भांजी ने आगे लिखा, 'मैं बस यही चाहती हूं कि मैं एक समानांतर ब्रह्मांड में यात्रा कर सकूं, जहां दुनिया थोड़ी बेहतर जगह हो। हम साथ में मुस्कुराएं, तारे देखें। आपके द्वारा बनाए गए बौद्धिक चुटकुलों पर हंसे। मैं हमेशा सोचती थी कि जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मैं आपको अपने घर ले जाऊंगी, पहाड़ियों में और आपकी आंखों में गर्व देखूंगी। मैं जानती हूं कि समानांतर ब्रह्मांड में मैं इसे देख पाऊंगी लेकिन अफसोस कि वह यह दुनिया नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कात्यायनी लिखती हैं कि 'अपने दुख की वजह से मैं खुद को कमजोर नहीं होने दूंगी। अगर ऐसा होता है तो ये शर्म की बात होगी। आपका खून मेरी नसों में बहता है और मैं इसकी वजह से खुद को गर्व महसूस करवाऊंगी। मैं हमेशा गुलशन मामा से प्यार करती रहूंगी।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें