बॉबी देओल
आपसे कितनी मेहनत करवाई गई जब यह तय हुआ कि आपको हीरो बनना है?
पापा उस वक्त भी काफी व्यस्त रहते थे शूटिंग में। लेकिन, उन्होंने मेरे साथ डांस क्लासेस, एक्टिंग क्लास, हॉर्स राइडिंग क्लास, एक्शन क्लास, फिर मोटर बाइक पर स्टंट करने की क्लास सब करवाईं। ये सारी क्लास मैंने की थीं। औ, बहुत मजा आता था।
और, पैर कब टूटा था?
मेरी पहली फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग पर टूटा था। मेरा घोड़ा दूसरे घोड़े से टकरा गया था। मैं घोड़ा दौड़ा रहा था। और सामने एक घोड़ा हमेशा खड़ा रखा जाता था ताकि मेरा वाला घोड़ा वहां जाकर रुक जाए। लेकिन, उस दिन वह घोड़ा बीच में आ गया और मेरी रान उससे टकरा गई। मेरी काफी फिल्में हैं जिनकी इस दुर्घटना के बाद मैंने शूटिंग शुरू की थी। ये फिल्में मैंने पहले ही साइन कर ली थीं। उन दिनों मैं ठीक से डांस नहीं कर पा रहा था, सिर्फ हाथ हिलाता था, और वही मेरे स्टेप्स मशहूर हो गए।