अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसी ही रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की कथित खुदकुशी से पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले पुलिस ने भी इसे आत्महत्या मान लिया था। लेकिन अब इसे कहीं न कहीं सुशांत की मौत से जोड़कर देखा जाने लगा है। लेकिन इन सब बातों से दिशा का परिवार काफी नाराज है।