रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता ने बिहार में जो एफआईआर लिखवाई है, उसमें उन्होंने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना था रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने उसके अकाउंट से करोड़ों रुपयों का हेर-फेर किया गया था। जिसके बाद इस मामले को ED ने भी अपनी जांच के दायरे में ले लिया है। जिसके चलते अब ED रिया चक्रवर्ती पर लगाम कसती नजर आ रही है।