सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। DRDO गेस्ट हाउस में 12वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से लंबी पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी, नीरज सिंह, केशव और सैमुअल मिरांडा को भी बुलाया गया था। इस बीच सुशांत की बैंक स्टेटमेंट से ये साफ पता चलता है कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका को नॉमिनी बनाया था।