फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सबसे लाडले थे सुशांत सिंह राजपूत, देखें स्कूली दिनों से लेकर संघर्ष के दौरान तक की तस्वीरें

Sun, 14 Jun 2020 07:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पटना से मुंबई तक का सफर तय किया। इसके लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी छोड़ दी थी। कभी वो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया करते थे। अपनी काबिलियत के दम पर वो पर्दे पर लीड अभिनेता बनने में कामयाब रहे लेकिन किसे पता था बॉलीवुड का ये चमकता सितारा इतनी जल्दी बुझ जाएगा। चलिए हम आपको सुशांत की अनदेखी तस्वीरों के जरिए उनकी यात्रा से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह का कहना था कि वो बचपन से ही बहुत शर्मीले थे। उस वक्त किसी को शायद ही यकीन था कि वो कभी अभिनेता बन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बर्थडे पार्टी में एंजॉय करते हुए सुशांत सिंह राजपूत। उनके पीछे दूसरे लोग भी हैं जो बर्थडे पार्टी में शामिल रहे।

4 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे दाईं ओर सुशांत सिंह राजपूत खड़े होकर पोज देते हुए। तस्वीर में उनके दो अन्य दोस्त भी हैं। तस्वीर में उन्हें पहचान पाना इतना भी मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूल के ग्रुप के साथ सुशांत सिंह राजपूत तस्वीर खिंचवाते हुए। चार बहनों के बाद सुशांत इकलौते भाई थे। ऐसे में वो घर के बहुत लाडले थे। सुशांत की बहनें पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उनके पास भी पढ़ाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता था।

विज्ञापन

6 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दोस्तों के साथ सुशांत बीच में खड़े हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है वो बिल्कुल शरारती मूड में हैं। सुशांत भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन ऐसी तस्वीरों के जरिए वो हमेशा प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए। यहां उनके आस-पास दूसरे दोस्त भी खड़े हैं जो कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। फिल्म 'धूम' में वो ऋतिक रोशन के साथ बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें